26 मार्च 2024 को टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी एवं सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के द्वारा विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन कार्यक्रम में महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सहभाग किया।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए लोकसभा के विभिन्न एवं प्रसिद्ध वाद्य यंत्रों के साथ नामांकन रैली ने प्रस्थान किया मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा एवं मालोओ के साथ नामांकन रैली का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर मंदिर व मठो के धर्माधिकारियों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का तिलक कर शुभकामनाएं दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने टिहरी लोकसभा के सांसद एवं प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी को नामांकन की शुभकामनाओं के साथ जीत की अग्रिम बधाई भी दी कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार का उत्साह और टिहरी लोकसभा के सभी जनपदों एवं विधानसभा के द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का इस नामांकन रैली में समागम रहा। जिससे यह नजर आता है कि आने वाले चुनाव में टिहरी लोकसभा 5 लाख से अधिक मतदान से जीत दर्ज कराएगी।

नामांकन में महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संतोष सेमवाल संध्या थापा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल मंत्री संदीप मुखर्जी देवेंद्र पाल मोटी संकेत नौटियाल उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार अक्षर जैन सतीश चंद्र आशीष शर्मा विपिन खंडूरी रंजीत सेमवाल सूरज चन्द शाकूल उनियाल मनीष पाल धीरज ग्रोवर सभी जनपदों के मोर्चा के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





