spot_img
spot_img

पनाई रामलीला मंडली की रामलीला मैदान गौचर में आयोजित हुई 98 वां रामलीला मंचन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी को राज्याभिषेक समारोह के साथ संपन्न हुआ।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

के एस असवाल  गौचर

पनाई रामलीला मंडली की रामलीला मैदान गौचर में आयोजित हुई 98 वां रामलीला मंचन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी को राज्याभिषेक समारोह के साथ संपन्न हुआ।
विगत 30 मई से शुरू हुई रामलीला मंचन मंगलवार देर सायं राम, लक्ष्मण, सीता माता की भव्य एवं दिव्य झांसी, भरत व शत्रुघ्न भेंट और हनुमान जी के प्रस्तुतिकरण तथा प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गई। राजतिलक समारोह में राम के पात्र के रूप में विवेक जोशी, लक्ष्मण के पात्र में जयवीर भंडारी, सीता के पात्र में आदित्य भंडारी, हनुमान जी में प्रदीप नेगी, भरत व शत्रुघ्न के रूप में किशन बिष्ट व कार्तिक लिंगवाल की भूमिका सराहनीय रही। इसके अलावा विभीषण, सुग्रीव, अंगद, नल – नील जामवंत ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
राजतिलक समारोह के इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहन सिंह भंडारी, पालिकाध्यक्ष गैरसैंण, रामलीला मंडली पनाई के अध्यक्ष उमराव सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष गौचर संदीप नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट, सेवा निवृत्त अधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी, रामलीला मंडली के पूर्व तबला वादक वयोवृद्ध शेर सिंह नेगी, हारमोनियम मास्टर एवं पंडित गिरीश जोशी, सुबेदार जीतपाल सिंह सिंह बिष्ट, रघुनाथ सिंह बिष्ट, जगदीश जोशी, उमेश जोशी, बीरेंद्र नेगी, नरेन्द्र नेगी, अनुसूया सिंह नेगी आदि मंडली कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img