Saturday, January 18, 2025
spot_img

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पौखाल में हर्सोल्लास से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

पौखाल। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पौखाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152 वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 118 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ए0एन0 सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व गांधी जी तथा शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया|

सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है|

इसी क्रम में कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं एवम प्राध्यापकों के साथ कर्मचारियों ने मिलकर भजन गायन किया। जिसके पश्चात डॉ संतोषी द्वारा दोनों महापुरुषों के जीवन के कुछ वृत्तांत सबके सामने प्रस्तुत किये।
इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापको ने भी गांधी जी जीवन व आदर्शों पर विचार व्यक्त किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एन. सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं, सत्य, अहिंसा, शांति, समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे आदर्शों का अपने जीवन में अनुसरण करने का आग्रह किया।जिसके पश्चात सभी को मिष्ठान वितरित किये गए।

महाविद्यालय में प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्रों द्वारा सफ़ाई अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य तथा प्राध्यापकों द्वारा कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण का कार्य भी किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ए. एन. सिंह, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. अंधरूती शाह राठी, डॉ. अनुरोध प्रभाकर व डॉ. संतोषी, श्री राजेन्द्र बिष्ट, श्री राजेन्द्र राणा, श्री रोशन दास, के साथ साथ महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्रायें उपस्थित रही।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img

Latest

error: Content is protected !!