spot_img
spot_img

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा |

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने आज सांय 6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि श्री पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा |
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर श्री बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्रीमती रेखा आर्य, श्री अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है |

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img