spot_img

चुनाव डयूटी से लौट रहे चुनाव कर्मिकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

पौडी देवप्रयाग मार्ग में आज सुबह चुनाव डयूटी से लौट रहे चुनाव कर्मिकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे, जिसमें से हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में चारों लोगों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी लोग देहरादून अपने-अपने घरों को लौट रहे थे। तभी पौड़ी-देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में रणवीर सिंह नेगी (50) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी- भानियावाला, देहरादून की मौत हो गई है। वही जय सिंह 54 पुत्र रणजीत सिंह निवासी- सुमन विहार, ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह रावत (54) पुत्र भोला सिंह निवासी- हाथीबड़कला, देहरादून और नरेंद्र गुसाई (45) पुत्र आनंद सिंह निवासी- विकास नगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img