spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री, माता मंगला जी व भोले जी महाराज की उपस्थिति में घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, 7 लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज व साइनेज का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि घंटाकर्ण मंदिर के लिए 4.5 किमी० मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। तिमली-खनेटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। कौडियाला-बडीर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा। तैला- अखोडीसेरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। शिवपुरी-धौड़ागल्ला मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य किया जायेगा। हिन्डोला-मुडाला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण किया जायेगा। बांसकाटल मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। भांग्ला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा पसरखेत से पसरडांडा मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। घिघुङ मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा में पर्किंग का निर्माण किया जायेगा। आई0टी0आई रणाकोट के अवशेष भवन का निर्माण किया जायेगा। गजा पसरखेत से गौताचली मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य किया जायेगा। बमणगांव-थन्यूल मोटर मार्ग का डामीरकरण किया जायेगा। सिलकणी से पजैगांव जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य किया जायेगा। नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती में चन्द्रभागा नदी के बांये तट पर ढालवाला बन्धे में फेन्सिंग निर्माण कार्य किया जायेगा। बेमुण्डा- पिपलेथ मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। रा० इ. कालेज नैचोली में भवन निर्माण कार्य किया जायेगा। घनसाली में शिव शक्ति ढोल संस्कृति संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी। गजा में निर्माणाधीन माली ट्रेनिंग सेंटर का नाम शहीद सैनिक विक्रम सिंह नेगी के नाम से रखा जायेगा। राजकीय इंटर कॉलेज जाजल का नाम शहीद सैनिक अजय सिंह रौतेला के नाम पर तथा राजकीय इंटर कॉलेज गजा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण सिंह चौहान के नाम पर रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देहरादून से टिहरी के बीच 8 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली सुरंग के निर्माण की केन्द्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद व प्रदेश की सुख और समृद्धि के लिए घण्डियाल देवता से प्रार्थना की।
इस अवसर पर माता मंगला ने घंटाकर्ण धाम में धर्मशाला हेतु हंस फाउण्डेशन के माध्यम से 25 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की बात कही।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सोना सजवाण, जिलाधिकारी श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी सुश्री तृप्ति भट्ट, राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री दिनेश डोभाल, पूर्व विधायक श्री ओम गोपाल रावत, प्रमुख विकासखण्ड चम्बा सुश्री शिवानी बिष्ट, प्रमुख नरेंद्रनगर श्री राजेन्द्र भंडारी, घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विजय प्रकाश बिजल्वाण आदि उपस्थित थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img