spot_img
spot_img

जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न स्थानों में जलाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि को हरकीपैड़ी, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि अनेक स्थानांे में पहुंचकर ठण्ड में निराश्रित, बेसहारा लोगों का हालचाल जाना तथा ठण्ड से बचाव के लिये ऐसे लोगों को कम्बलों का वितरण किया।
जिलाधिकारी ने इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में जलाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ठण्ड से बचाव के लिये निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अगर कोई खुले में रह रहा है, तो उसे तुरन्त रैन बसेरों में भेजा जाये।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी सुश्री जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img