spot_img
spot_img

हर्षिल-झाला में निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को हर्षिल एवं झाला क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों और प्रस्तावित सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने झाला स्थित कोल्ड स्टोरेज का जायजा लिया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और संबंधित कार्यों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा संबंधित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने झाला में रीप परियोजना के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए हस्तांतरण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर भवन का हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि इसका उपयोग शुरू हो सके और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने हर्षिल स्थित उद्यान ग्राउंड में सीएमबीएडीपी योजना के अंतर्गत भवन के प्रथम तल पर प्रस्तावित अस्थायी आपातकालीन परिचालन केंद्र के लिए चिह्नित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की स्थापना के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं, अभिलेखीय कार्यवाही और अन्य लंबित प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया समय से पूरी होने पर प्रस्तावित केंद्र की स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान डीटीडीओ खुशाल नेगी, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय, आपदा कंसल्टेंट जय पंवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img