राज्य में आयोजित हो रहे जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए सदस्य देशों एवं आमंत्रित देशों के प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रस्थान किया।
G 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वाद्य यंत्र के धुन में लोक सांस्कृतिक के साथ विदाई की गई । जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सभी G20 के प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों का जनपद में आभार अभिनंदन करते हुए उन्हे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान हेतु एयरपोर्ट से विदाई की।

आज प्रस्थान करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सऊदी अरब, इंडोनेशिया, टर्की, नाइजीरिया, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील,चीन यूएई, जर्मनी, यूएसए,इटली, स्वीटजरलैंड, सिंगापुर, मॉरीशस, जापान, इजिप्ट, बांग्लादेश, अर्जेंटीना, इग्मोंट, एफएटीई, ईआईएमएफ, इंटरपोल, यूएनडीओएल के प्रतिनिधि मंडल का आगमन हुआ।
जिलाधिकारी ने जी-20 की व्यवस्थाओं जुटे सभी अधिकारी, पुलिस प्रशासन, कर्मचारियों एवं लोगों का कार्यक्रम की सफलता पूर्वक समापन कराने हेतु बधाई दी।
विदेशी मेहमानों के प्रस्थान के अवसर पर स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर भव्यता एवं नारों के साथ उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।



