spot_img

जिला प्रशासन की रायफल से निकलती  आशा व उम्मीद की चिंगारी असहाय निर्धनों की बीमारी के उपचार से लेकर रोजगार तक

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com
जिलाधिकारी सविन बसंल सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 06 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.50 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए प्रत्येक लाभार्थी को वितरित किए 25-25 हजार आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रंाजेक्शन है। इसका उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। डीएम ने समाज में असहाय लोगों को चिन्हित करने के लिए ग्राउंड स्टाफ एवं इसमें काम कर रहे अधिकारियों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
प्रथमबार रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहायों के सहायतार्थ किया जा रहा है। जिसमें जीर्णशीर्ण मकान की मरम्मत भटक रहे बुजर्ग शमशेर सिंह के चैहरे पर मुस्कान लौटा दी है। पिता का साया सर से उठने से प्रिंयका व उनके परिवार जिनमे मॉ दो दिव्यांग भाई हैं सभी का जीवन विरान बन गया है। जिलाधिकारी ने रायफल फंड से आर्थिक सहायता देकर तथा प्रिंयका कुकरेती के मास्टर की पढाई हेतु सहायता देकर प्रियंका और उसके विरान परिवार के जीवन में लौ जला दी है।  गुमशुदा पति; आर्थिक तंगी से आंनदी देवी तथा मानिसक बीमार पति की किडनी बीमारी से ग्रसित पत्नी किरण धीमान के जीवन संकट पर जिला प्रशासन ने ढाल बनकर रोजगार व उपचार हेतु आर्थिक सहायता दी है। वहीं गंभीर दुर्घटना में पैर खो चुके सूरज तथा आंख गवाने वाले मनीष को आर्थिक सहायता रूपी  सहारा मिल गया है अब  सूरज अपना  खोल सकेंगे तथा मनीष कृत्रिम आंख लगा पाएंगे। यह सब जिलाधिकारी के निर्णय से यह संभव हो गया है। रायफल क्लब फंड से आज फिर 06 असहाय, निर्बल लोगों को डीएम ने प्रदान की 1.50 लाख की आर्थिक सहायता। रायफल फंड से अब तक 12.55 लाख धनराशि की आर्थिक सहायता वितरित।
आज गुलरघाटी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग शमशेर सिंह जिनका मकान जीर्णशीर्ण अवस्था में है को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। चन्द्रबनी निवासी प्रियंका जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, पिता की मृत्यु हो गई हैैैै भाई दिव्यांग है, प्रियंका को आर्थिक सहायता के साथ ही मास्टर की पढाई हेतु जिला प्रशासन करेगा खर्चा वहन। बनियावाला निवासी आनंदी देवी जिनके पति गुमशुदा है तथा आय का कोई साधन नही है। निवासी शिव एन्कलेव मेहूवाला माफी जो हाईवोल्टेज करंट लगने से पैर खराब हैं तथा घुटनों से नीचे काट दिए हैं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहस्त्रधारा निवासी मनीष जो एक दुर्घटना में आंख में गंभीर चोट लगने के कारण खराब हो गई कृत्रिम आंख लगाई जानी है को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।  वहीं रोड निवासी किरण धीमान जिनकी किडनी खराब है तथा पति भी मानसिक रूप से बीमार है घर पर कोई कमाने वाला नही है को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आर्थिक सहायता मिलने पर जरूरतमंदो के चेहरे पर मुस्कान लौट आई तथा सीधे-साधे बुजुर्ग शमशेर सिंह ने अधिकारियों से पूछा साहब ये पैसा वापस करना है जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह पैसा आपको प्रशासन की ओर से छोटी से मदद है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस छोटी सी राशि की सहायता है इसे ऐसे ही खर्च न करें बल्कि इससे छोटा सा कोई रोजगार करें ताकि परिवार की आर्थिकी चलती रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास गरीब, असहाय और अक्षम लोगों समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि इस छोटी से धनराशि से असहाय लोगों की समस्या का हम पूर्ण निवारण तो नहीं कर सकते है, परंतु आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जिलाधिकारी पात्र लोगों का चिन्हिकरण कर उन्हें लभान्वित किये जाने हेतु उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी तथा तहसील टीम की हौसला बढाया।  मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर समाज के वंचित वर्ग के लोगों को चिन्हित कर उनको सरकार की योजनाओं और विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध फंड से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने प्रथम बार जिले में राइफल फंड का उपयोग किया जिससे जिले में अब तक इस फंड से धनराशि रू0 12.55 लाख की सहायता पत्रों लोगों को वितरित की गई है। ज्ञातब्य है कि राइफल क्लब वर्ष 1959 से संचालित है जिसमें नये शस्त्र लाइसेंस, लाइसेंस पंजीकरण, नवीनीकरण, शस्त्र लाइसेंस सीमा विस्तार, गन लाइसेंस की टीएल/एनओसी, शस्त्र विक्रय अनुमति, शस्त्र लाइसेंस श्रेणी परिवर्तन, शस्त्र क्रय करने की समयावधि बढ़ाने आदि के लिए राइफल फंड में अनुदान लिया जाता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img