spot_img
spot_img

25 तारीख को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपई जी के जन्मदिन के उपलक्ष् में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा I

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी पार्षद गणों की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने आए हुए वरिष्ठ नेताओं का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि 25 तारीख को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपई जी के जन्मदिन के उपलक्ष् में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदों से निवेदन किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मान्य अटल बिहारी वाजपई जी का चित्र लगाकर सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाए।
बैठक में मुख्य वक्ता ग्रु ज्योति प्रसाद गैरोला उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियांवयन समिति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रध्य अटल बिहारी बाजपेई जी के हम सभी उत्तराखंड वासी सदैव ऋणी रहेंगे क्योंकि जिस समय उत्तराखंड प्रथक राज्य की मांग चल रही थी आंदोलन बहुत तेजी से चल रहा था प्रत्येक जिले से प्रत्येक गांव से गली से यही आवाजआ रही थी कि
अलग राज्य की स्थापना की जाए श्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था कि मैं उत्तराखंड राज्य अवश्य बनाऊंगा और उन्होंने एक अलग राज्य की स्थापना की यही नहीं उन्होंने विशेष राज्य का दर्जा भी इस प्रदेश को दिया मान्य अटल बिहारी वाजपई जी को उत्तराखंड से बहुत लगाव था उन्होंने हमेशा इस राज्य की उन्नति विकास और जन जन की आकांक्षा पर काम करने वाले लोगों का भी बहुत सम्मान किया। उत्तराखंड में निवास करने वाले सभी व्यक्ति माननीय अटल जी का ऋणी रहेगा। इसमें मेरा आप सभी लोगों से अनुरोध है कि मंडल के सभी बूथों पर शक्ति केंद्र पर श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाना चाहिए ।

बैठक में राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर मेयर सुनील उनियाल गामा चौधरी अजीत सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में महानगर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर ढिल्लो महामंत्री सुरेंद्र राणा बिजेंद्र थपलियाल सुनील शर्मा संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल देवेंद्र पाल सिंह मोंटी विनोद शर्मा मोतीराम आशीष शर्मा विपिन खंडूरी उमा नरेश तिवारी अक्षत जैन समस्त मंडल अध्यक्ष महामंत्री गण समस्त पार्षद गण आदि जेष्ठ कार्यकर्ता गणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img