spot_img

देहरादून पलटन बाजार के व्यापारी गुस्से में

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

कल दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पलटन बाजार के व्यापारी मेयर से मिले और बाजारों में बसवार के लगाए जाने के तरीके पर आपत्ति दर्ज कराई जिस पर मेयर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्मार्ट सिटी और बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को तुरंत फोन किया और उन्हें कहा कि व्यापारियों के साथ बैठकर पहले इस पर चर्चा की जाए उसके बाद इन्हें लगाया जाए तब तक काम को रोक दिया जाए ।

आज सुबह जब व्यापारी बाजार में आए और उन्होंने दुकानें खुली तो देखा उनकी दुकानों के सामने के 6 फीट ऊंचे और लगभग 4 फीट चौड़े लगभग 20 बस बार रखे हुए हैं जिस पर सभी व्यापारी आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे और व्यापारियों ने आक्रोश में आकर सुबह बस बार उठाकर सड़क के बीचो बीच रखी है व्यापारियों में जबरदस्त आरोप आक्रोश व्याप्त है ।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img