spot_img
spot_img

मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में देर शाम सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

प्रत्येक विधानसभा में एक-एक महिला बूथ एवं Pwd प्रबन्धित मतदाता केन्द्र तथा प्रत्येक जनपद में 01 युवा प्रबन्धित मतदान केन्द्र के चिन्हीकरण, स्थापना के सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधकारी उत्तराखण्ड के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में देर शाम सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री झरना कमठान ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्डन बूथ पर आयोग द्वारा निर्धारित समस्त न्यूनतम सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक रूप से उपलब्ध रहे तथा बूथों को मानकों के अनुसार साज-सज्जा करते हुए आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने मार्डन मतदान केन्द्रो पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अुनसार कार्मिक तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्डन बूथों पर मूलभूत सुविधाएं यथा पार्किंग स्थल, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल, व्हीलचैयर, मोबाईल बैरिकेट्स/अलग प्रवेश द्वार, मतदान केन्द्रों तक पंहुचने की उचित व्यवस्था निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार स्थापित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, एलडीएम संजय भाटिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img