spot_img

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में संपन्न हुई।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, आबकारी, खनन, आपदा प्रबंधन और पूर्ति विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की गई व बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में जमीनी वाद-विवाद, सड़क में आयी जमीन के मुआवजा, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतें और मजिस्टेरियल जांच आदि लंबित मामलों को जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि सड़क किनारे पत्थरो के ढेर अगर पाए जाते तो उन्हें सीज कर नीलामी की कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालकों पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने,वाहन में ओवरलोडिंग किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करने, दोपहिया वाहनों में स्टंड करने वाले चालकों के डीएल निरस्त करने, सड़क पर वाहन पार्क करने वालो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि शहर के बाजारों में 05 से 06 रेंटल बाइक चलाए जाने के साथ ही ई रिक्शा चलाए जाने की संभावनाएं पर भी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने एआरटीओ को जनपद में गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट बनाया जानेंऔर अनफिट वाहनों को परिवहन के लिए प्रतिबंधित किया जाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को जनपद में कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्यवाही किए जाने के साथ ही । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह को विस्थापन प्रकरणों तेजी लाने के निर्देश दिए। I
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान,उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट/बेरीनाग अनिल शुक्ला, उपजिलाधिकारी धारचूला/मुनस्यारी दिवेश सासनी, उपजिलाधिकारी डीडीहाट भगत सिंह फोनिया, एआरटीओ , समस्त तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img