आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर घर आंगन योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम बाबा केदारनाथ धाम भीमशिला परिसर में विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत के प्रतिनिधि/अध्यक्ष नगर पंचायत केदारनाथ श्री देवप्रकाश सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. भरत सिंह ने कहा कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार, सचिव एवं आयुष शिक्षा उत्तराखंड व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में हर घर आंगन थीम पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं तथा जनपद के 16 आयुष हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हम आज केदारनाथ धाम के पावन पवित्र स्थान में योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इसके लिए उन्होंने योग कार्यक्रम में शामिल हुए तीर्थ यात्रियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।


9वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के ग्राम पंचायतों में भी हर घर आंगन योग कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा यात्रा मार्ग में तैनात एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस बल, वाईएमएफ, होमगाडर््स व पीआरडी के जवानों ने भी अपने-अपने कार्य स्थल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।


