spot_img

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया।इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अवगत कराया की राहुल गांधी लगातार ऐसी राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे समाज में जातीय आधार पर विभाजन और वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि दलित समाज को भ्रमित करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरी पैदा करने की ऐसी राजनीति को उत्तराखंड की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, “उत्तराखंड देवभूमि है और यहां समाज के सभी वर्ग सदियों से परस्पर समन्वय, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज को जाति और वर्ग के नाम पर बांटने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ऐसे किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी।”

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतियां समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और सम्मान को केंद्र में रखकर कार्य कर रही हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व इस सकारात्मक वातावरण को स्वीकार नहीं कर पा रहा है और इसी कारण समाज में भ्रम एवं विभाजन पैदा करने वाली बयानबाजी की जा रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक एकता, शांति और सद्भाव से किसी को भी खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और सामाजिक समरसता के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।

इस दौरान दर्जाधारी राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बलबीर सिंह सुरेंद्र घेल सहित मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img