spot_img
spot_img

उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में दिखेगी ‘एकता परेड-2026’, शाम 5:30 बजे होगा लाइव प्रसारण

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाली ‘एकता परेड-2026’ का प्रदेश के सभी पुलिस थानों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी और आमजन को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विभिन्न जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी अपने आवंटित जिलों में पहुंचकर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। आयोजनों में स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्धजनों, स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी जनपदों की पुलिस लाइन्स में सुबह परेड आयोजित होगी। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन कर आपसी समन्वय और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी।

 

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के अनुसार, 31 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे प्रदेश के सभी पुलिस थानों में एकता नगर में आयोजित ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम से स्थानीय नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं को भी जोड़ा जाएगा।

 

लाइव प्रसारण के बाद जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग मजबूत करने, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा होगी।

 

इन अधिकारियों को मिली जनपदों की जिम्मेदारी

 

– देहरादून: एडीजी वी. मुरुगेशन और आईजी रिधिम अग्रवाल

– नैनीताल: एडीजी ए.पी. अंशुमान

– हरिद्वार: आईजी विम्मी सचदेवा

– ऊधमसिंह नगर: आईजी कृष्ण कुमार वी.के.

– पौड़ी गढ़वाल: आईजी नीलेश आनंद भरणे

– टिहरी गढ़वाल: आईजी राजीव स्वरूप

– अल्मोड़ा: आईजी अनंत शंकर ताकवाले

– उत्तरकाशी: आईजी सुनील कुमार मीणा

– चंपावत: आईजी योगेंद्र सिंह रावत

– रुद्रप्रयाग: आईजी बरिंदरजीत सिंह

– चमोली: डीआईजी धीरेन्द्र गुंज्याल

– पिथौरागढ़: डीआईजी यशवंत सिंह

 

डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर तराई के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचाना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img