spot_img
spot_img

400 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे : हरीश

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। 400 यूनिट बिजली फ्री का  वादा कांग्रेश ने चुनावी साल में आम जनता को रिझाने के लिये सियासी दलों ने घोषणाओं का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। वन अधिकार संरक्षण के प्रेणता व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कीओर से उठाए गये मुफ्त बिजली-पानी के मुद्दे को हरीश रावत व आम आदमी पार्टी ने आवाज दी तो, राजनैतिक शतरंज के माहिर हरक सिंह रावत ने उर्जा मंत्री का दायित्व संभालते ही मुफ्त बिजली का पासा चल दिया है।

रविवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून पहुंचेे, तो उन्होने भी उत्तराखंड के लोगों से 300 यूनिट बिजली फ्री और पुराने बिजली बिल माफ करने, किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर डाली।

केजरीवाल की घोषणा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने केजरीवाल पर हमला बोला दिया। हरीश रावत ने कहा कि केजरीवाल उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली प्रति परिवार फ्री देने का वादा कर गये है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल का यह दूसरा टर्म है और वहां लोगों को केवल 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जा रही है। 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पूरा बिल वसूल किया जाता है।

सनद रहे दिल्ली में वाणिज्यिक दर 7 रुपया 75 पैसा पर यूनिट बिजली का बिल वसूला जाता है, जबकि उत्तराखंड में 5 रुपया 80 पैसा देना पड़ता है। फिर दिल्ली की आमदनी और उत्तराखंड की आमदनी का कोई मुकाबला नहीं है।

यदि उत्तराखंड का बजट भी दिल्ली के वार्षिक बजट के बराबर हो तो कांग्रेस 400 यूनिट तक बिजली का बिल माफ कर देगी। राज्य के संसाधनों को देखकर हमारा वादा है कि सत्ता में आने के वर्ष 100 यूनिट और दूसरे वर्ष में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img