spot_img
spot_img

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के संयुक्त प्रयासों से जनपद में वैक्सीनेशन मेला गत 18 अक्टूबर से आगामी 02 नवम्बर (धनतेरस) तक चलाया जा रहा है

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के संयुक्त प्रयासों से जनपद में वैक्सीनेशन मेला गत 18 अक्टूबर से आगामी 02 नवम्बर (धनतेरस) तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत 2 साप्ताहिक एवं एक मेगा लक्की ड्राॅ का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी डाॅ आर राजेश कुमार ने वैक्सीनेशन मेले के तहत जनपद वासियों को कोविड-19 का दूसरा डोज लगाये जाने पर पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अन्तर्गत स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा प्रायोजित पहला साप्ताहिक लक्की ड्राॅ कल (आज) 23 अक्टूबर (शनिवार) को परेड ग्राउण्ड मैदान में सायं 05ः00 बजे आयोजित होगा जिसकी सभी व्यवस्थाएं स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी द्वारा कर ली गई है। जनपद में घण्टाघर (पल्टन बाजार) अम्बेडकर पार्क, वाॅकिंग वैक्सीनेशन सेन्टर पेसिफिक माल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों उपजिला चिकित्सालयों के अतिरिक्त जिला चिकित्सालयों के अलावा कई अन्य जम्बों साइटस पर नागरिकों को वैक्सीनेशन का दूसरा डोज देते हुए लक्की ड्राॅ में शामिल होने हेतु कूपन भी निर्गत किये जा रहे।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम वैक्सीनेशन सेन्टर पर जाकर दूसरा डोज अवश्य लगायें ताकि जनपद को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने में अपना सहयोग दें। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन मेले में पंजीकरण कराते हुए साप्ताहिक एवं मेगा लक्की ड्राॅ में शामिल होकर पुरस्कृत जीतने के इस अवसर का लाभ उठायें। त्यौहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना के मध्यनजर उन्होंने लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने की भी अपील की ताकि प्रशासन के उद्घोष “त्यौहार का मजा तभी है, जब दूसरा डोज लगा है” को साकार रूप मिल सके।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img