spot_img

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की महिलाओं ने महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की महिलाओं ने महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने सभी बहनों का विशेष धन्यवाद अभिनंदन आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं आप सभी के इस स्नेह के लिए सभी का जीवन भर ऋणी रहूंगा। आप सभी बहनों के द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता के प्रतीक रक्षासूत्र बांधे।
महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, विश्वास और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं का सम्मान सर्वोच्च स्थान रखता है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
आप सभी बहनों का लगातार आशीर्वाद औरकार्यक्रमों में सहयोग हमें मिलता रहता है हम सब भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य हैं जिसमें हमारी माताएं बहने भाई एक साथ मिलकर संगठन को बढ़ाने का काम करते हैं संगठन भी हम सभी को एक पिता की तरह आगे बढ़ने का काम करता है हम सब का लगातार एक दूसरे के प्रति विश्वास बना रहे इसकी कामना में प्रभु से करता हूं आप सभी बहनों का आशीर्वाद मेरे साथ बना रहे और मैं भविष्य में आप सभी के साथ लगातार परिवार के रूप में साथ रहूं ऐसी में कामना करते हुए आप सभी को पुनः शुभकामनाएं देता हूं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देता हूं।कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ज्योति कोटिया महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुमन सिंह महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा सुगंधा सुषमा कुकरेती कमली भट्ट सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img