spot_img

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 04 हेल्थ एटीएम की स्थापना

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 04 हेल्थ एटीएम की स्थापना कर दी है। अवशेष एक स्थान पर शीघ्र ही हेल्थ एटीएम की स्थापना की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएच मर्तोलिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर 05 हेल्थ ए.टी.एम.की स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से प्रा.स्वा.के.गुप्तकाशी, प्रा.स्वा.के.फाटा, प्रा.स्वा.के.गौरीकुण्ड व माधव चिकित्सालय नारायणकोटी में हैल्थ एटीएम की स्थापना कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि शेष 01 हेल्थ एटीएम की स्थापना श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग पर एमआरपी बेस कैम्प में की जानी है जिसकी शीध्र ही स्थापना कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि हेल्थ एटीएम पर ब्लड प्रेशर शुगर वजन लंबाई शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बाडी मास इंडेक्स , बाॅडी फैट, डिहाइड्रेशन,पल्स रेट आदि की जांच की जायेगी।
उन्होने बताया कि इन पांचो हेल्थ एटीएम पर कार्य करने वाले तकनीकि स्टॉप का बुधबार को प्रा.स्वा.के.गुप्तकाशी में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

जिला सूचना अधिकारी,
रुद्रप्रयाग l

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img