जनपद क्षेत्रान्तर्गत आगामी मई एवं जून, 2023 में जी-20 की बैठके प्रस्तावित हैं तथा बैठकों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां में जुटा है। इसी के तहत आज जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा ओणीं गांव पहुंचकर जी-20 सम्मेलन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जी-20 के तहत किये जा रहे सभी कार्यों को प्राथमिकता पर लेकर कार्यों में प्रगति लाते हुए समयान्तर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, बीडीओ श्रुति वत्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





