spot_img
spot_img

देहरादून में सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत, दो बाइकों की टक्कर से हुआ हादसा, बाइक चालक हिरासत में

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को दो बाइकों ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

 

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। इस पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि इशरत पत्नी नाजिम, निवासी वाल्मीकि बस्ती संजय कॉलोनी, पटेलनगर पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान वह स्प्लेंडर बाइक की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

बताया गया कि बाइक कृष्ण (18), निवासी लोहियानगर और रजत, निवासी ब्रह्मपुरी चला रहे थे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

दोनों बाइक चालक हिरासत में

 

पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img