spot_img
spot_img

देहरादून में 14 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चार की तलाश जारी

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। शहर में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट की वारदात का पटेलनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 1.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। शेष रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर 2026 को राजेश कुमार सोनी भूमि के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये नकद लेकर अपने साथियों के साथ वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश हॉस्पिटल के पास एक्टिवा और बाइक पर सवार चार से पांच युवकों ने उनके वाहन को घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने वाहन में सवार लोगों के साथ मारपीट की और पीछे की सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

 

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद एसएसपी देहरादून ने पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पटेलनगर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

 

परिचित से मिली नकदी की जानकारी

 

पुलिस के अनुसार, जांच में पीड़ित के परिचित दिनेश तिवारी से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई। आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि दिनेश तिवारी भूमि के सौदे के सिलसिले में भारी नकदी लेकर कुछ लोगों से मिलने जा रहे हैं। इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

 

तीन गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 1 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात में चार अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

फिलहाल पुलिस के सामने लूटी गई शेष रकम बरामद करने और फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की चुनौती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में बाकी आरोपियों तक कब पहुंचती है और 14 लाख रुपये में से शेष रकम की बरामदगी कब तक हो पाती है।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img