spot_img
spot_img

अपने 6 माह की यात्रा पर निकली रानीगढ पट्टी की देवराडी देवी

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

के एस असवाल गौचर
12 साल बाद अपने 6 माह की यात्रा पर निकली रानीगढ पट्टी की देवराडी देवी ने 600 से अधिक गांवों का भ्रमण करते हुए पांच जून को गर्भगृह में विराजमान हो गई है। इससे पहले माता के दरबार में पंडितों द्वारा माता सहित लाटू व सीगलास देवता की नो दिवसीय पूजा पाठ व धार्मिक अनुष्ठान किया। इस मौके पर भक्तों ने अपने अराध्य देवी का दर्शन कर श्रृंगार सामग्री भेंट की।व मनौतियां मांगी। गुरुवार को माता के गर्भगृह में जाने का दृश्य बड़ा ही भावुक रहा। माता अपनी धयाणियो से खूब गले मिली । अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बन्यथा यात्रा समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह सिंह चौधरी, राजपाल सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पंडित प्रकाशदेवली, शक्ति प्रसाद देवली, टीका प्रसाद नौटियाल, कैसी कैडियाल, प्रेम देवली,भोग शास्त्री भगवती प्रसाद खंडूरी । भगवती की यात्रा में शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, नवीन टाकुली, गजेंद्र नयाल, दिनेश बिष्ट, जयपाल सिंह राणा,प्रदीप चौधरी, बीरसिंह चौधरी, जीतपाल सिंह चौधरी, नारायण सिंह, सुखदेव सिंह, कैलाशकैडियाल, जगदीश कैडियाल, राकेश कैडीयाल, यमुना प्रसाद देवली,संजय राणा, दर्शन सिंह, दिग्पाल सिंह, मोहन सिंह, शिशुपालसिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट,के अलावा काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img