spot_img
spot_img

राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया महिला सम्मेलन, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महिला मोर्चा के द्वाराराज्य स्थापना दिवस पर महिला सम्मेलन, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता श्री तरुण बंसल जी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड राज्य स्थापना के गौरवशाली इतिहास, राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना तथा लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उज्ज्वला योजना, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण कदम महिला सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय हैं।
श्रीमती भावना डोभाल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की आवश्यकताओं और समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आज उत्तराखंड की महिलाएं स्वरोजगार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सह प्रभारी श्रीमती जानकी नौटियाल, मीडिया संयोजक डॉ. दिव्या नेगी, कार्यालय प्रभारी श्रीमती बबली चौहान, महानगर महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं महानगर कार्यकारिणी की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img