spot_img
spot_img

सूखे की स्थिति पर निगरानी रखे जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित कर मुख्य कृषि अधिकारी से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जनपद में सूखे की स्थिति पर निगरानी रखे जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित कर मुख्य कृषि अधिकारी से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि वर्षा की कमी सामान्य से 75 प्रतिशत से कम की स्थिति में सामान्य सूखा तथा सूखा अंतराल लगातार 3-4 सप्ताह तक प्रत्येक सप्ताह सामान्य से 50 प्रतिशत ये अधिक की कमी पर आंकलन किया जाता है जिसमें मौका सत्यापन मानदंड 1-2 की पुष्टि एवं क्षेत्र की स्थिति को जानना जिसमें प्रभावित क्षेत्रों में से रेंडम 10 प्रतिशत ग्रामों का चयन तथा चयनित प्रत्येक ग्राम की मुख्य फसल के 5 खेतों का सर्वेक्षण तथा सत्यापित खेतों में 33 से 50 प्रतिशत फसल क्षति होने पर मध्यम सूखा तथा 50 प्रतिशत से अधिक सूखा होने पर पात्र माने जाएंगे जिसके लिए राजस्व विभाग से भी रिपोर्ट के माध्यम से ही कार्यवाही की जानी है।
बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में सूखे के दृष्टिगत जो भी राजस्व की टीम द्वारा मौके का सत्यापन किया जाना है उसका मानक के अनुसार सत्यापन करते हुए आख्या मुख्य कृषि अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, जखोली राम किशोर ध्यानी, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे I

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img