spot_img
spot_img

Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami inaugurated Mahakal Lok by Prime Minister Shri Narendra Modi in Ujjain on Tuesday.

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर अपने संबोधन में भगवान केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के दिव्य पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के उल्लेख को उनका उत्तराखण्ड एवं इन धामों के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में राज्य के चार धामों, हेमकुण्ड साहिब के साथ ही चारधाम आलवेदर रोड एवं रेल सम्पर्क मार्गों के निर्माण का उल्लेख करना राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने वाला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भगवान केदारनाथ की पवित्र भूमि से 21वीं शदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया था। इस वर्ष अब तक प्रदेश की चार धाम यात्रा में 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन हेतु आ चुके हैं, जो राज्य के पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिये निश्चित रूप से शुभ संकेत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार तीर्थ यात्रियों की सुगम यात्रा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रदेश 21वीं शदी के इस तीसरे दशक में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इस दिशा में भी हमारी सरकार संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img