spot_img
spot_img

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत मंत्रालय के तत्वावधान में 19 से 25 दिसंबर 2024 तक ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का आयोजन किया जाएगा।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत मंत्रालय के तत्वावधान में 19 से 25 दिसंबर 2024 तक ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं का विस्तार करना और सरकार व जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में इस अभियान के तहत जनपद देहरादून में विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से जन शिकायतों का निस्तारण, विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इन शिविरों में विभिन्न प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे और लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं के तहत उपकरण, बीज और अन्य सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

इस दौरान ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत नामित अधिकारी अपने आवंटित गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगे और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। जनता दरबार और सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही, तहसील दिवस के दौरान तहसील स्तर पर जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा और इन शिकायतों की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाएगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img