spot_img
spot_img

दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय, संगठनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं भोजनमाताओं का दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को आर्थिक संबल मिलेगा। मानदेय में वृद्धि से उनका मनोबल भी बढ़ेगा और वे पहले से अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगी। उन्होंने इसे आंगनबाड़ी कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं अत्यंत सराहनीय हैं। उनके प्रयासों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को देखते हुए सरकार उनके हितों के संरक्षण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी कर्मियों का समर्पण और सेवाभाव महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार का प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर अवसर, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की सेवाएं न केवल महिला एवं बाल विकास योजनाओं को मजबूती देती हैं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी सहायता पहुंचाने में भी सहायक हैं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृन्दा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img