spot_img
spot_img

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनआशीर्वाद यात्रा की रणनीति पर मंथन

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तेज कर दी है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यसमिति में संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने की योजना पर भी मंथन होगा। इसके साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

 

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img