spot_img
spot_img

11 जुलाई से उत्तराखंड राज्य वासियो के लिये खुलेगी चारधाम यात्रा

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

आज सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कोविड कर्फ्यू और चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि उच्च स्तर पर लिये गए निर्णय के द्वारा 22 जून से 29 जून तक कोविड कर्फ़्यू  में कुछ ढील के साथ लागू रहेगी। राज्य में दुकाने सप्ताह में 5दिनों के लिये पूर्व समय की भांति 8 बजे सुबह से 5 बजे शाम तक खोली जाएगी। वही शनिवार और रविवार को दुकाने बन्द रहेंगी | सब्जी और डेरी की दुकाने शनिवार और रविवार को खुली रहेंगी होटल ,रेस्टोरेंट, 50 प्रतिशत  क्षमता के साथ खोली जाएगी और रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी। बार भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगी। समस्त सरकारी ,अर्ध सरकारी ,निजी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। आवश्यक सेवाओ से सम्बंधित कार्यालय पूरी क्षमता से खुलेंगे।

चारधाम यात्रा एक जुलाई से बदरीनाथ चमोली जनपद के लिये,केदारनाथ रुद्रप्रयाग जनपद के लिये और गंगोत्री यमुनोत्री उत्तरकाशी जनपद वासियों के लिए खुलेगी तथा 11 जुलाई से उत्तराखंड राज्य वासियो के लिये खुलेगी। इसके लिये आर टी पी सी आर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा। राज्य में प्रवेश के लिये अथवा मैदान से पहाड़ पर जाने के लिये आर टी पी सी आर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img