spot_img
spot_img

जोशीमठ भूधसाव क्षेत्र के विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंदो को रसद सामग्री के वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आज आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा ने जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून से जोशीमठ भूधसाव क्षेत्र के विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंदो को रसद सामग्री के वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया।
जनपद चमोली के जोशीमठ शहर, भूधसाव से आवासीय घरों में आ रहे दरारों के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत वहां रह रहे परिवारों एवं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है। जिला प्रशासन देहरादून विस्तापित परिवारों एवं जरूरतमंदो वाहन द्वारा राहत सामग्री में 860 कंबल, 250 राशन किट, 14 बॉडीकेयर बॉक्स (थर्मलस) जनपद चमोली भेजे गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे भी जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदो को रसद सामग्री प्रेषित की जाएगी। जिला प्रशासन देहरादून जरूरतमदों की सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img