spot_img
spot_img

डिस्प्ले सिस्टम से पत्र चलन सिस्टम में तेजी से आएगा सुधारः डीएम

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जनमानस की सुगमता हेतु जिलाधिकारी सविन बसंल ने प्रार्थना पत्र एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटिरिंग के लिए आनलाईन सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज विकासभवन सभागार में जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त आवेदन, प्रार्थना पत्र, शिकायतों की प्रभावी मॉनिटिरिंग के लिए तैयार किये जा रहे ऑनलाईन मॉनिटिरिंग सिस्टम प्रजेंनटेशन देखा।
जिलाधिकारी कार्यालय लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम से के स्थापित होने से जहां आवेदन की सटीक जानकारी मिल पाएगी वही आवेदन के निस्तारण की दिशा में तेजी से कार्य सम्पादित हो सकेंगे। जनमानस की सुविधा के लिए विकसित किये जा रहे इस प्रणाली से जहां कार्यों में और अधिक पारदर्शिता आएगी वहीं जनमानस को अपने प्रार्थना पत्र की स्थिति तथा उस की गई कार्यवाही तथा किस पटल पर आवेदन है की पूर्ण जानकारी मिल सकेगी। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों के अनुश्रवण हेतु एक कन्ट्रोल मुख्य विकास अधिकारी तथा दूसरा कलेक्टेªट प्रभारी अधिकारियों के पास रहेगा। इसके प्रचार-प्रचार हेतु विभिन्न स्थानों कार्यालयों में सूचना चस्पा की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकरी हरिगिर, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला प्रोबेशन अधिाकारी मीना बिष्ट सहित सम्बन्धित कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img