spot_img
spot_img

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया.

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों से ओपीडी में जाकर भेंट की तथा इस मानव सेवा के पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिए चिकित्सकों को सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की.

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सर्विस तो जनमानस के लिए कार्य करती ही है किंतु जो सामाजिक संगठन और NGO इस कार्य में आगे आते हैं तो यह बहुत ही सफल साबित होते हैं तथा उनके साथ अन्य कम्युनिटी ग्रुप भी इस कार्य में मदद के लिए आगे आते हैं, जो बहुत ही अच्छी बात है. इस प्रकार के सेवा भाव से जहां जनमानस की सेवा होती है वही इस कार्य में लोग भी जुड़ते हैं.

जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर के माध्यम से जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना पुण्य का कार्य है. इस प्रकार के आयोजन से जंहा जनमानस तक स्वास्थ्य सेवा मिलती है, वहीं लोग अपनी स्वास्थ्य जांच के प्रति सचेत रहते हैं.

उन्होंने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के इस पूनित कार्य की प्रशंसा करते हुए अन्य संगठनों से अपेक्षा वे इस प्रकार के कार्य में आगे आयेंगे.जिलाधिकारी ने शिविर में जनमानस का हाल जाना,

इस दोरान डीएम ने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका. गुरुद्वारा का प्रसाद ग्रहण किया.

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img