spot_img
spot_img

भारतीय जनता पार्टी गौचर रानीगढ़ मंडल की निकाय चुनाव के निमित्त भाजपा अध्यक्ष पद के श्री अनिल नेगी के चौक में समीक्षा बैठक आहूत की गई

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भारतीय जनता पार्टी गौचर रानीगढ़ मंडल की निकाय चुनाव के निमित्त भाजपा अध्यक्ष पद के श्री अनिल नेगी के चौक में समीक्षा बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र डिमरी द्वारा की गई। बैठक में सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखे और कहा कि हमें आगे एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। अनिल नेगी ने कहा कि मैंने पहले भी किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं और आज भी किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूँ। शायद नियति को यही मंजूर रहा होगा। मैं पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ जनता की सेवा करूंगा।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से भीतर घातियों पर शख्स से शख्स कार्यवाही और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इस अवसर पर चुनाव संयोजक गजेंद्र नयाल, विजय प्रसाद डिमरी, नवीन टाकुली, आशीष बिष्ट, पवित्रा बिष्ट, काजल भंडारी, जयन्ती बिष्ट, सरोजनी बिष्ट, संजय कुमार, संतोषी शैली, चैतन्य बिष्ट, चकोरी देवी, देवेंद्र नेगी, त्रिभुवन सिंह भंडारी, विकेंद्र खत्री, नितेश चौधरी, राजेंद्र लाल, कुलदीप लाल, बृजू लाल, सोनू पुंडीर, धन सिंह पुंडीर, जगदीश जोशी, अनुसूया प्रसाद जोशी व अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार द्वारा किया गया।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img