Tuesday, March 25, 2025
spot_img
spot_img

देवप्रयाग विधानसभा के ग्राम दुरोगी में एक और महिला को नरभक्षी गुलदार ने निवाला बना

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

हिंडोलाखाल (टि० ग०)। देवप्रयाग विधानसभा के ग्राम दुरोगी में एक और महिला को नरभक्षी गुलदार ने निवाला बनाया। यह विकासखंड देवप्रयाग के हिंडोलाखाल क्षेत्र में लगातार तीसरी घटना हैं।

पूर्व प्रमुख श्री मगन सिंह ने बताया की यह घटना आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की हैं। गाँव के पास ही महिला बकरी चुगाने गयी थी। साथ में पांच छह महिलाये और भी थी। साथ ही आस-पास नजदीक इलाके में और भी लोग थे। साथ की महिलाएं भी कुछ नहीं कर पायी।

अचानक से महिला पर नरभक्षी गुलदार ने हमला कर दिया। साथ की महिलाएं भी कुछ नहीं कर पायी। गले पर घाव से महिला की मृत्यु हो गई। जानकारी मिली हैं कि मृत महिला का नाम गुन्द्री देवी पत्नी श्री मदन लाल, ग्राम दुरोगी हिंडोलाखाल हैं।

घटना की जानकारी पर इलाके के लोग, पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार वन विभाग के साथ शूटर और लोकल शूटर भी मौके पर मौजूद हैं। लोग सावधान होकर गुलदार की खोजबीन के लिए प्रयास कर रहे हैं।विधानसभा के विकासखंड देवप्रयाग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार का आंतक बना हुआ हैं और जनता में डर का माहोल होने के कारण लोग घरों से बाहर नही निकल पा रहे।
वन विभाग शीघ्र संज्ञान लेकर इस गुलदार को मारे या पिंजडे में कैद कर दे जिससे क्षेत्र मे भय का माहोल खत्म हो सके।

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!