देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दो नवंबर तक प्रदेश के 9 पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।





