spot_img

श्री केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

श्री केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मा. स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उन्होंने गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में प्रत्येक एक कि.मी. की दूरी पर एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) स्थापित करने के निर्देश दिए जिसमें पर्याप्त स्टाफ सहित दवाईयां उपलब्ध रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी मेडिकल रिलीफ पोस्टों में पर्याप्त मात्रा में आॅक्सीजन कंशटेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद के पर्वतीय क्षेत्र में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय खोले जाने के लिए भी भूमि चिन्हित करने एवं सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सोनप्रयाग में स्थाई चिकित्सालय तैयार किए जाने के लिए भी भूमि का चयन करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में पयाप्त मात्रा में एंबुलेंस व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए ताकि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे तत्काल चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया जा सके।
मा. मंत्री ने श्री केदारनाथ धाम में बनाए जा रहे चिकित्सालय के निर्माण कार्य को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था उपलब्ध नहीं है ऐसे चिकित्सालयों में आवास बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रा मार्ग में भी यात्रा कंट्रोल रूम भी स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में अपने परिजनों से वार्ता कर सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी पचास बड़े होर्डिंग एवं सौ छोटे होर्डिंग लगवाने के भी निर्देश दिए ताकि आने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी उपलब्ध हो सके तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि त्रिजुगीनारायण, तुंगनाथ आदि धार्मिक स्थलों पर भी आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों एवं चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में धन एवं संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मा. स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएंगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं एवं डाॅक्टर व स्टाफ तैनात किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में जिन डाॅक्टरों एवं कार्मिकों की तैनाती की जाएगी उन्हें पूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजीव सिंह पाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. शशि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img