spot_img

ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट रूड़की को नामित किया जाँच अधिकारी जांच आख्या 15 दिन के अन्दर उपलब्ध कराने के निर्देश दिनांक 23 फरवरी,2023

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय को ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रूड़की नेे पत्रांक 1773 दिनांक 20 फरवरी 2023 के माध्यम से, सनातन धर्मशाला (पंचायती धर्मशाला) के ठीक बराबर में श्री आलोक जिन्दल पुत्र भी प्रसन्न प्रकाश निवासी मोहल्ला कानूनगोयान रुड़की स्थित, पटाखों के गोदाम में दिनांक 20.02.2023 को, आग लगने पर 04 लोगों की आग में जलने के कारण मृत्यु एवं 03 व्यक्तियों के घायल होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने इस दुर्घटना में 04 लोगों की आग में जलने के कारण मृत्यु एवं 03 व्यक्तियों के घायल होने जैसे गम्भीर प्रकरण के दृष्टिगत इस घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने इस घटना की मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट रूड़की को जाँच अधिकारी नामित किया है तथा निर्देशित किया है कि जाँच अधिकारी इस घटना की तत्परता से विस्तृत एवं सुस्पष्ट आख्या 15 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img