उपजिलाधिकारी, कीर्तिनगर सोनिया पंत ने अवगत कराया कि आज श्रीनगर जल विद्युत परियोजना पॉवर हाउस के निकट ग्राम नौर किलकिलेश्वर चौरास में राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (NDMA) भारत सरकार द्वारा जिला टिहरी गढ़वाल, तहसील कीर्तिनगर में आपदा प्रबन्धन में क्षमता वृद्धि के उद्देश्य से जिला स्तरीय मॉक अभ्यास की योजनान्तर्गत बाढ़ (Flood) आपदा पर आधारित मॉक अभ्यास (Practical) किया गया, जिसमें 15 NDRF गदरपुर ऊधमसिंह नगर के सहयोग से राजस्व प्रशासन तहसील कीर्तिनगर एवं स्वास्थ्य विभाग विकास विभाग, एस.डी.आर.एफ. श्रीनगर, शिक्षा विभाग, जी.वी.के. कम्पनी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस मौक़े पर डिप्टी कमाडेण्ट एन.डी.आर.एफ. रवि बधानी, राज तहसीलदार कीर्तिनगर सुनील कुमार, नायब तहसीलदार कीर्तिनगर मानवेन्द्र सिंह बर्त्वाल, एन.सी.सी. अधिकारी डांगचौरा विनोद मंमगाईआदि द्वारा प्रतिभाग किया गया है।


