spot_img
spot_img

राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल के सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिन

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

राजकीय महाविद्यालय पौखाल के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन आज दिनांक 27 मार्च 2022 को एन. एस. एस.प्रभारी डॉ संदीप कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया ।
राजकीय महाविद्यालय पौखाल के पूरे परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान एवं क्यारियों का सौन्दर्यकरण, मेड़बन्दी, कम्पोस्ट खाद तथा खरपतवारों का निस्तारण का कार्य किया जिसमे सभी स्वयंसेवको द्वारा श्रमदान कर योगदान दिया।

दोपहर भोजन पश्चात बौद्धिक सत्र में बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ संजीव मीनाक्षी वार्म जी ने स्वयं सेवियों को आर्थिक संसाधनों का समोचित विदोहन एवं रोजगार विषय पर अपना व्याख्यान दिया, तथा स्वयंसेवको को स्थानीय तथा क्षेत्रीय आर्थिक संसाधनों के संबंध में अवगत करवाया तथा संसाधनों के पुर्ण विदोहन के बारे में अवगत करवाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयं सेवियों ने आगन्तुको तथा मेहमानों का बैच लगा कर स्वागत किया।


बौद्धिक सत्र के पश्चात शिविर में आज के कार्यों पर चर्चा की गई। सभी स्वयं सेवियों ने एक स्वर में सात दिवसीय शिविर के छठे दिन की सराहना की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.ए. एन. सिंह जी ने छठवें दिन के शिविर की सफलतापूर्वक सम्पन्नता के लिए बधाई प्रेषित की। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापको, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. अंधरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर एवं कर्मचारीगण श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्री मनोज राणा,श्री राजेंद्र सिंह राणा, श्री रोशन लाल आर्य का सहयोग रहा 7 दिवसीय विशेष शिविर में दीक्षा, मल्लिका, अनामिका, अंजली, शीतल, सुनैना, शिल्पा, प्रियंका, संजना, पूजा, प्रतिमा, रोनिका, शुविका, किरण, आरती, पूजा, पिंकी, अभिषेक, आरती, शुभम, नीरज, कविता, मनीषा, सपना, कवींद्र, सक्षम, सचिन, विवेक, कामिनी, अनुज आदि स्वयंसेवी उपस्थित हैं।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img