spot_img
spot_img

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी, विकासखण्ड थत्यूड़ के अन्तर्गत भूटगांव में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकसर के निर्माण का लोकार्पण किया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

टिहरी :-   प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के नैनबाग में जौनपुर थत्यूड़ ब्लॉक के भूटगांव में 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं मंदिर परिसर, सत्संग भवन, मंच सहित सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पूर्व भूटगांव पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री श्री महाराज का स्थानीय जनता द्वारा अभूतपूर्व स्वागत भी किया गया।इस मौके पर उनके साथ राजपुर विधायक श्री खजान दास, पूर्व खेल मंत्री श्री नारायण सिंह राणा, पूर्व विधायक एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़, मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह, जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, हुकम सिंह एवं भूटगांव की ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता चौहान सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img