शहर में आज रविवार को जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा गठित डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-2 वार्डों एवं कार्यक्षेत्रों में पहुचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण एवं करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया । अभियान में टीम द्वारा प्रचार सामाग्री एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के बारे में लोगों को जागरूकता करते हुए, घरों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लार्वा पाये जाने पर संबंधित लापरवाह लोगों का चालान कर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है।
अभियान के तहत आज रविवार को वार्ड नम्बर 94 नत्थनपुर में सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी ने टीम के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से अपर नत्थनपुर एवं लोअर नत्थनपुर में लाउडस्पीकर एवं प्रचार सामग्री के साथ सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम को लार्वा मिलने पर कुल 4 लोगों का चालान काटते हुए कुल रू 3500 का अर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही टीम द्वारा डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु घर/ प्रतिष्ठानों एवं परिसर में बर्तन आदि पर एकत्रित हुई पानी को संबंधित के द्वारा गिरावा कर उन्हे डेंगू मच्छर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा डेंगू पर नियंत्रण हेतु गठित टीमों को सघन अभियान चलाने तथा प्रत्येक नागरिक से अपने घरों में साफ-सफाई रखने तथा पानी इकठ्ठा न होने देने तथा टीमों को सहयोग करने की अपेक्षा की है, ताकि डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सके। जनमानस के सहयोग से डेंगू के लार्वा को पनपने से रोका जा सकता है।
इस अवसर पर सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी, सैनेट्री सुपर वाईजर अनंत विभोरआदि अन्य उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा गठित डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-2 वार्डों एवं कार्यक्षेत्रों में पहुचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण एवं करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया ।


