spot_img
spot_img

रा इ का एकेश्वर में लोकपर्व “फूलदेई” को धूमधाम से मनाया गया

More articles

रा इ का एकेश्वर में उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के शिक्षको और छात्रों ने मिलकर विद्यालय परिसर को सुसज्जित करते हुए प्रत्येक कक्षा कक्ष की देहरी पर पुष्प रखकर फूलदेई लोक पर्व को मनाया।

वही इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा लोकगीत भी प्रस्तुत किये गए साथ ही निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। फूलदेई के अवसर पर उत्तराखंड के लोक व्यंजनों को भी छात्रों को परोसा गया। ध्यान रहे इस वर्ष शासन से भी विद्यालयों में फूलदेई मनाने के आदेश जारी किए गए थे। फूलदेई के सफल आयोजन के अवसर पर श्री सुनील खत्री श्री सुधाकर डोबरियाल, श्री राहुल शर्मा, श्री मुकेश डोबरियाल, श्री विकास फोर , श्री नरेश प्रसाद, श्री सूरज असवाल व विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img