तहसील डीडीहाट के अंतर्गत जौरासी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 60 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें से 45 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। दर्ज शिकायतों में से अधिकांश शिकायतें पेयजल समस्या ,मुख्यमंत्री राहत कोष एवं मोटर मार्ग से संबंधित थी।

इस अवसर पर राजस्व,समाज कल्याण, पंचायती राज, बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख डीडीहाट बबीता चुफाल, उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
तहसील डीडीहाट के अंतर्गत जौरासी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


