spot_img

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी तहसीलों में माह अप्रैल, मई एवं जून 2023 में रोस्ट

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी तहसीलों में माह अप्रैल, मई एवं जून 2023 में रोस्टरवार तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रुद्रप्रयाग में 04 अप्रैल, 2023 को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह तहसील जखोली में 18 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित की जाएगी। 02 मई, 2023 को तहसील बसुकेदार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा तहसील ऊखीमठ में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 मई, 2023 को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 6 जून को तहसील रुद्रप्रयाग तथा 20 जून, 2023 को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जखोली में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उक्त आयोजित होने वाले तहसील दिवसों हेतु संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img