spot_img
spot_img

बेहतर परफॉर्मेंस वाले उपनिरीक्षक ही बने रहेंगे चौकी प्रभारी

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

आज दिनांक 20/06/21 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठि के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी चौकी प्रभारियों द्वारा वर्ष 2021 में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी चौकी प्रभारियों द्वारा वर्ष 2021 में अब तक विवेचनाओं के निस्तारण, निरोधात्मक कार्रवाई, वारेंटो की तामीली, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई चालानी कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि विवेचनाओं के निस्तारण के साथ- साथ प्रार्थना पत्रों के निस्तारण व निरोधात्मक कार्रवाई में भी तेजी लाई जाए, साथ ही चौकी स्तर पर प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निश्चित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। चालानी कार्यवाही की समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा सभी चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि उनके द्वारा ई चालान मशीन के माध्यम से किए जा रहे चालानों की संख्या काफी कम है, अतः भविष्य में इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि चालानी कार्रवाई के दौरान ई चालान मशीन का उपयोग अधिक से अधिक किया जाए। भविष्य में जिन चौकी प्रभारियों द्वारा अपने परफॉर्मेंस में सुधार किया जाएगा, वहीं चौकी प्रभारी के रूप में बने रहेंगे तथा जिन चौकी प्रभारियों द्वारा अपेक्षा के अनुरूप परिणाम परिलक्षित नहीं किए जाएंगे उन्हें तत्काल हटाया जाएगा।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img