उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (यू.एस.डी.एम.ए.), उत्तराखण्ड शासन द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, भारत सरकार के सहयोग से आगामी चारधाम यात्रा 2023 जो 22 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही है, के दृष्टिगत् दिनांक 20 अप्रैल 2023 को एक माॅक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस माॅक अभ्यास के आयोजन का उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा के दौरान कोई भी प्राकृतिक अथवा मानव जनित घटना होने पर जान-माल तथा पर्यटक/तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार कोई क्षति न हो साथ ही ऐसी घटना होने पर राज्य एवं जनपद प्रशासन, अन्य रेखीय विभागों तथा सेना, एस॰एस॰बी॰, आई॰टी॰बी॰पी॰, सी॰आई॰एस॰एफ॰, सी॰आर॰पी॰एफ॰, वायुसेना का आपस में समन्वय सुनिश्चित किया जाना है।
इस माॅक अभ्यास के दृष्टिगत् आज दिनांक 18 अप्रैल 2023 को सचिवालय परिसर में राष्ट्रीय स्तर की संस्थायें जैसे- सेना, एन0डी0आर0एफ0, आई0टी0बी0पी0, एस0एस0बी0, एस0डी0आर0एफ0 तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों जैसे-मौसम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, दूरसंचार विभाग तथा चारधाम यात्रा आयोजित करने वाले 07 जिलों यथा जनपद चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी के उच्च अधिकारियों के साथ यू.एस.डी.एम.ए. एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एन.डी.एम.ए.) के पदाधिकारियों के द्वारा एक टेबल टाप अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा विभिन्न घटनाओं की परिस्थितियां (त्वरित बाढ़, अग्नि, सड़क दुर्घटना, स्वास्थ सम्बन्धी आपातकालीन स्थिति, भू-स्खलन आदि) दर्शायी गई तत्पश्चात् सम्बन्धित जनपदों तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त परिस्थितियों से निपटनें के लिये जनपद तथा विभागीय स्तर पर तैयारियों के बारे में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बतलाया गया। तत्पश्चात् इन तैयारियों को और बेहतर कैसे बनाया जाय इस पर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों द्वारा सुझाव दिये गये।
इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के 
उत्तराखण्ड शासन द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, भारत सरकार के सहयोग से आगामी चारधाम यात्रा 2023 जो 22 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही है, के दृष्टिगत् दिनांक 20 अप्रैल 2023 को एक माॅक अभ्यास का आयोजन किया


