spot_img
spot_img

जागेश्वर धाम विवाद में कांग्रेस बीजेपी आमने सामने

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जागेश्वर धाम में पुजारियों और ट्रस्ट के प्रबंधक से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप की गालीगजौज और हाथापाई की घटना के बाद कांग्रेसी काफी आक्रोशित हैं तो वहीं बीजेपी ने इस पर सफाई देते हुए ऐसी घटनाओं से बचने की सलाह दी है। वहीं ये मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है उत्तर प्रदेश के आंवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जागेश्वर धाम में पुजारियों और ट्रस्ट के प्रबंधक से अभद्रता की इसका वीडियो शोसल मीडिया में है। प्रबन्धक और पुजारी  समाज व स्थानीय लोग  नाराज हैं। वहीं कांग्रेस ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की अभद्रता बीजेपी नेताओं की शैली बन चुकी है। उन्होंने जागेश्वर धाम में हुई घटना पर आक्रोश जताते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मांग की है कि वह तत्काल आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की सदस्यता निरस्त कर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी । इस प्रकरण में कांग्रेस पुजारियों के साथ है और आस्था पर चोट बर्दास्त नहीं करने की बात कह रही है। बीजेपी सांसद की हरकत पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बचाव की मुद्रा में कहा कि मामले को तूल देने की पहले किसने पहल की है यह अलग विषय है , लेकिन ऐसे प्रकरणों से बचना चाहिए। यानी कि बीजेपी सांसद नरेश बंसल चाहते हैं कि मामले को तूल न दिया जाए।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img